कटड़ा। एसडीएम अंग्रेज सिंह ने बुधवार को नवरात्र से पहले प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को स्थलों सहित कटड़ा में साफ सफाई के पुख्ता प्रबंध करने के लिए कहा।
अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र से पहले निर्माणाधीन बस अड्डे से गंदगी के साथ ही झाड़ियां आदि को साफ करें। श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी और शौचालय आदि का प्रबंध करें। नवरात्र में श्रद्धालुओं को एक किलामीटर पहले ही प्रशासन द्वारा जम्मू मार्ग पर रोका जाएगा और बसों आदि को निर्माणधीन बस अड्डा में ही पार्क करने की इजाजत होगी। संवाद