फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिंता से जय घाटी तक शहीदों के लिए लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा प्रशासन और भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सहयोग से 4 राष्ट्रीय राइफल्स (4 आरआर) द्वारा चिंता से जय घाटी तक शहीदों के लिए दौड़ शीर्षक से हिम मैराथन हुई। राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


डोडा जिला विकास परिषद के अध्यक्ष धनंतर सिंह कोटवाल और 4 आरआर के कमांडिंग अफसर योगेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। आयोजन में स्थानीय लोगों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जय घाटी (भद्रवाह) में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देशभक्ति की भावना को और भी बढ़ा दिया।



डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोटवाल ने आयोजन के लिए बधाई देकर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पहल राष्ट्रीय गौरव और एकता को मजबूत करती हैं। डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने धावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और पिछले महीने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें