फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में मरम्मत के कार्य के चलते दिनभर बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया। इस कारण उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है, जिससे चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पदिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम होने पर पुलिस ने केवल छोटे वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनमति दी गई।
विज्ञापन

करीब दो माह से राजमार्ग पर हर बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। इससे पहले छह माह तक हर शुक्रवार को मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को बंद रखा जाता था। बुधवार को पुलिस ने जखैनी इलाके में सुबह ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रकों को तो मंगलवार को ही रोक दिया गया था। प्रतिबंध लगाने के बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई।
दोपहर तक सैकड़ों वाहन रोक दिए गए थे। छोटे वाहनों में सवार यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने पर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगे। बुधवार को मौसम सुहावना रहा और दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। चालक व यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। पटनीटॉप, चिनैनी, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ के लिए वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। शाम सात बजे के बाद पुलिस ने छाटे यात्री वाहनों को जाने की अनुमति दे दी, लेकिन ट्रकों को रात तक नहीं छोड़ा गया। पुलिस ट्रकों को वीरवार को रवाना कर सकती है। वाहनों के चालकों और यात्रियों को पुलिस मास्क पहने रहने के लिए जागरूक कर रही थी और सभी को सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करने को कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें