फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में पहाड़ों से पत्थर गिरने पर बंद कर दिया गया राजमार्ग

विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाह। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में शाम के समय तेज बारिश के दौरान पहाड़ रामसू में पत्थर गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी शुरू होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग को शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। रोके जाने के बाद रामबन और उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों वाहन फंस गए है। इनके चालकों को अब राजमार्ग के खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन

उधमपुर व रामबन में दोपहर से ही तेज बारिश शुरू हो चुकी थी। दोपहर को उधमपुर से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं रामबन के आसपास से वाहन राजमार्ग पर चल रहे थे। हालांकि बड़े वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। शाम करीब पांच बजे रामबन के डिगडोल, पंथयाल, मारोग व अन्य कई स्थानों पर पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो शाम छह बजे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वाहनों को रोके जाने के बाद उधमपुर, रामबन और बनिहाल में सैकड़ों की संख्या में वाहन रोक दिए गए हैं। रामबन में काफी संख्या में यात्री वाहन रोके गए हैं। इसके अलावा उधमपुर के जखैनी, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में ट्रकों को रोका गया है। राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार नजर आ रही है। वहीं रोके जाने के बाद यात्रियों व चालकों की परेशानियां भी बढ़ गई है। तेज बारिश होने के कारण यात्री वाहनों से बाहर नहीं निकल आए और अंदर बैठ कर ही राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने को मजबूर हैं। इसके अलावा ट्रकों के चालक रोके गए स्थान पर खाने पीने की सुविधा न होने के कारण परेशान है। जानकारी अनुसार शाम के समय जवाहर टनल के बाहर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। रात को राजमार्ग को खोलना संभव नहीं है। मौसम में सुधार होने पर ही वीरवार को राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें