फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
 जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जखैनी चौक पर लगा जाम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नेशनल हाईवे अथारिटी के अनुरोध पर जिला मजिस्ट्रेट रामबन ने शनिवार को 24 घंटे के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
यह निर्देश रामबन में पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा के कारण राजमार्ग को पहुंचे नुकसान के चलते सड़क के आवश्यक मरम्मत कार्य को ध्यान में रखकर जारी किए गए हैं। ताकि आम यात्री को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशानुसार 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे से 28 अप्रैल सुबह आठ बजे तक नाशरी और नवयुग सुरंग के बीच यातायात निलंबित रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे के बाद काजीगुंड से जम्मू की ओर और उधमपुर से श्रीनगर की ओर किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ताजा खराब होने वाले खाद्य पदार्थ या पशुधन ले जाने वाले लोड कैरियर ऑपरेटरों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों में इसी हिसाब से माल लोड करें।
विज्ञापन

लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि 28 अप्रैल को एनएच- 44 पर अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू 0191-2459048, 0191- 2740550, 9419147732, 103, टीसीयू श्रीनगर 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103, टीसीयू रामबन 9419993745 और टीसीयू उधमपुर 8491928625 पर संपर्क करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें