फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हाईवे बंद

Sun, 06 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेगाना-मता बी पंचायत के निवासियों ने शनिवार को एक बार फिर पेयजल संकट को लेकर डाक बंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग के जूनियर इंजीनियर को हटाने की भी मांग की। प्रदर्शन में गांव की महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने किसी भी वाहन को तब तक गुजरने नहीं दिया जब तक जिला प्रशासन की तरफ से एसीआर डाक्टर खालिद मलिक और पार्षद फिरदौस अहमद टॉक मौके पर नहीं पहुंच गए।

अधिकारियों आश्वासन दिलाया कि सुबह तक पानी की सप्लाई कर दी जाएगी। साथ ही कहा कि जिला उपायुक्त को भी विभाग के जूनियर इंजीनियर के बारे में अवगत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के निवासी रवि कुमार का कहना है कि पिछले 20 दिनों से उनके गांव में पानी सप्लाई नहीं हुआ है। इसके बारे में कई बार जेई शिव कुमार को अवगत कराया, परंतु उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया।

इसके बाद उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया फिर भी पानी की किल्लत को दूर नहीं की गई। इससे पहले भी 15-15 दिनों के बाद पानी आता था। अब 20 दिन हो गए हैं, पानी की बूंद तक नसीब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मजबूरी में विभाग के खिलाफ उतरना पड़ा। विभाग के जेई ने हमारी तरफ ध्यान नहीं दिया, इसलिए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें