किश्तवाड़। पडिहारना से किश्तवाड़ की ओर आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर (जेके17- 4831) ने आठ भेड़-बकरियों को कुचल दिया। इनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पडिहारना से किश्तवाड़ की तरफ आ रही मेटाडोर ने नूहस डूल इलाके में आठ भेड़-बकरियों को कुचल दिया। इनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। यह भेड़-बकरियां इस्माइल निवासी पत्थरनकी गलहार की थीं। वहीं, मेटाडोर चालक मौके से फरार है। उसकी पहचान मुदस्सर हुसैन निवासी पडिहारना (किश्तवाड़) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।