फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव के लिए हाईवे पर सुरक्षा कड़ी

Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसू में हुए आतंकी हमले के बाद दरबार मूव के लिए जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा की समीक्षा की गई। दरबार मूव का सामान लेने के लिए जम्मू से रवाना हुईं बसें और ट्रक शाम को श्रीनगर पहुंच गई।
विज्ञापन


कल श्रीनगर में सामान लादने के बाद गाड़ियां जम्मू के लिए रवाना होंगी। पुलिस, सीआरपीएफ, ट्रैफिक पुलिस ने चिनैनी के रनसू हमले के बाद हाईवे पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा की।

चिनैनी के नरसू क्षेत्र में पांच अगस्त को आतंकी हमले और पाक आतंकी नावेद के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा बलों ने पहले से ही एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।

इस हमले में भी पाक परस्त आतंकियों ने बीएसएफ की कानवाई पर हमला किया था। अब हमले के  तीन महीने के बाद दरबार मूव की कानवाई भी श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


डीआई सुरेंद्र गुप्ता ने दरबार मूव के मद्देनजर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए है। नोडल आफिसर (डीएसपी) को अपने क्षेत्र में दरबार मूव की गाड़ियों के निकलने के दौरान मौजूद रहने के आदेश दिए।

पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और सीआरपीएफ की भागेदारी पर चर्चा की। सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग टीम को हाईवे की सड़क और आसपास जुड़ते मार्ग पर कड़ी निगरानी और जांच करने के आदेश दिए।

सीआरपीएफ की दोनों बटालियन 137 और 187 के कमांडेंट के साथी भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बातचीत की गई। बातचीत में हाईवे के नजदीक सभी पहाड़ियों पर बंदूकधारी जवानों को तैनात करने का फैसला किया गया।

नरसू हमले के बाद पहली बार दरबार मूव श्रीनगर से जम्मू के लिए हो रहा है। इसके कारण सुरक्षा बलों ने विशेष एहितयात बरता है। सेना को भी सतर्क किया गया है। उत्तरी कमान हेडक्वार्टर होने के कारण सेना ने अपने सभी कार्यालयों के बाहर भी सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें