रामनगर। कघोट पंचायत स्थित हाई स्कूल में 1.52 करोड़ रुपये से दो नए क्लासरूम तथा एक परीक्षा हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। परियोजना का शिलान्यास सोमवार को विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व सरपंच सुनील शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल कघोट की पुरानी इमारत काफी खस्ताहाल हो चुकी थी। पंचायत स्तर पर नई इमारत के निर्माण के लिए प्रयास किए गए लेकिन कुछ कारणों से कार्य आगे नहीं बढ़ सका। स्कूल में एग्जामिनेशन हॉल की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। संवाद