फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित वेतन अधिनियम लागू करे सरकार : सोमनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जलशक्ति कर्मचारी एवं श्रमिक संघ ने सोमवार को पीएचई परिसर में जिला अध्यक्ष सोमनाथ की अध्यक्षता में बैठक की। सोमनाथ ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। लंबित वेतन और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम अभी तक लागू नहीं किए गए हैं।उन्होंने कहा कि बजट में दैनिक वेतन भोगियों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है और उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया है। कार्यकारी अभियंता से लेकर आयुक्त सचिव स्तर तक के अधिकारी मौन हैं और दैनिक वेतन भोगियों और उनके काम के प्रति उनका रवैया गंभीर नहीं है। सरकार से अपील की जाती है कि वह स्पष्ट नीति बनाए और उनकी वास्तविक, लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। बैठक में विजय शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, माखन चंद, परवीन, शंभू दत्त, शंकर दास, प्रभु लाल, अशोक कुमार, जगदीश, विनोद कुमार, तिलक राज कटोच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें