रियासी। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने एक संदिग्ध को 6.03 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। टीसीपी तलवाड़ा नाके पर जांच के दौरान जीरो मोड़ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद रफी (निवासी कांसी पट्टा) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। रियासी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद