फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल में हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने बनिहाल इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे चौक बनिहाल के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान सैयर अहमद मीर के रूप में हुई है जो वारीपोरा डीएच पोरा, जिला कुलगाम का रहने वाला है। बनिहाल पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे ड्रग नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।
एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने कहा कि समाज से नशे को खत्म करना पुलिस का मुख्य संकल्प है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें