उधमपुर। रौन दोमेल की पुलिस ने नशे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार है। आरोपी डंसाल (जम्मू) का रहने वाला लक्ष्य शर्मा है। टीम ने नाके के दौरान मोटरसाइकिल चालक को रोका, जो मनवाल से आ रहा था। तलाशी में उससे 3.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उधमपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद