फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में हर्बल गार्डनिंग को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईको क्लब एवं हर्बल गार्डन उधमपुर के जिला कोआर्डिनेटर अतुल कश्यप तथा जिला सहायक कोआर्डिनेटर राकेश सिंह ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल से मुलाकात कर जिला के शासकीय विद्यालयों में ईको क्लब एवं हर्बल गार्डन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में किचन गार्डनिंग तथा औषधीय पौधे लगाने के लिए भारतीय चिकित्सा निदेशालय के सहयोग से शुरू की गई हर्बल गार्डन की योजना को भी साझा किया। इस मौके पर उन्होंने औषधीय पौधे नीम को प्यार के प्रतीक के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेंट किया।
संबंधित अधिकारियों से इको-क्लब योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों को सक्रिय और पंजीकृत करने के लिए शिक्षण समुदाय के बीच संदेश फैलाने को कहा। उन्होंने कहा कि इको-क्लब स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से समाज के बीच हरित पृथ्वी स्वच्छ पृथ्वी के संदेश का प्रसार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें