फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों को डीसी ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनलॉक में सरकार की तरफ से छूट मिलने के बाद उधमपुर के शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने फिर से लापरवाही बरतते हुए मास्क पहनना बंद कर दिया है। ऐसे लोगों से प्रशासन ने अभी तक लाखों रुपये जुर्माना वसूल किया है। हालांकि अभी लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। इस पर डीसी इंदु कंवल चिब ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर जागरूक करने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आज की तारीख में कोविड का डर बिल्कुल निकल चुका है। बाहर निकलने पर बहुत सारे ऐसे लोग नजर आ रहे हैं जो कि बिना मास्क के घूम रहे हैं। कुछ ने मास्क को माला की तरह पहन रखा है, ताकि जब कोई प्रशासन व पुलिस का अधिकारी दिखे तो तुरंत उसको मुंह पर रख दिया जाए। मैं यह देखकर हैरान हो रही हूं कि दो महीने पहले कोविड को लेकर लोगों में इतना डर था कि लोग हर समय मास्क पहन रहे थे और जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमटर, दवाईयों की व्यवस्था की बात की जा रही थी। लेकिन अब इसको लेकर कोई चिंता नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि उधमपुर शहर सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ व अन्य सुरक्षाबलों से पूरी तरह से घिरा हुआ है। सुरक्षाबल हर समय मास्क पहने नजर आ रहे हैं। सभी मास्क पहनने के नियम का पालन कर रहे हैं। लेकिन उधमपुर की जनता इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। यात्री वाहनों के अंदर भी हालात खराब है। यात्री वाहनों के अंदर भीड़ तो नजर आ रही है और इस भीड़ में कई लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भीड़ में मास्क न पहनना कितना ज्यादा विस्फोट की स्थिति पैदा कर सकता है, हमें अंदाजा नहीं है। मौजूदा समय में चेहरे पर मास्क पहनना बहुत जरूरी है। लोगों को हर हाल में मास्क कर पहनना होगा। प्रशासन इसको लेकर लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। अभी तक जिला प्रशासन ने बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों से पूरे जिले में 19 लाख 70 हजार रुपये वसूल कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें