जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी ले जाता हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा और सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा वीरवार सुबह दो घंटे चलने के बाद दिनभर प्रभावित रही। त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध रहने से हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही। इससे बड़ी संख्या में भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस बीच यात्रियों को घोड़े और पालकी का सहारा लेना पड़ा। क्याेंकि बरसात के करीब दो महीने सेवा इसी तरह रुक-रुक कर ही चलती हैं। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार देर शाम तक 15 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था।