फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका के अस्थायी सफाई कर्मियों ने शुक्रवार तीसरे दिन भी हड़ताल की और कामकाज ठप रखा। सफाई कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। अर्बन लोकल बॉडीज सफाई कर्मचारी रामनगर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र के नेतृत्व में सभी अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर लंबित मांगों पर समाधान जल्द निकालने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश के सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान रवि रंधावा ने मांगों को लेकर श्रीनगर में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की। सीएम ने दो दिनों का समय मांगा है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं करती तो हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें