फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में 13 वार्डों सहित जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

विज्ञापन
बस अड्डे पर जमा कूड़ा।
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते बस अड्डे,चौक चौराहे सहित 13 वार्ड में गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी व पूर्व पार्षद संजीव जंडियाल, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया, स्वर्णकार संघ के प्रधान पप्पू वर्मा, मक्खन लैड़ा व अन्य लोगों ने कहा कि चारों तरफ कचरा फैलने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे बीमारियां पैदा हो सकती हैं। जिला प्रशासन को इस संबंध में तत्काल जरूरी कदम उठाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें