फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी-पस्सियां गिरने पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी और रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राजमार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सैकड़ों की संख्या में वाहनों के पटनीटाप की तरफ जाने के कारण राजमार्ग सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उधमुपर में रोके गए वाहनों के चालक व यात्री दिन भर परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने पर शनिवार रात को ही जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं रविवार सुबह रामबन में तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब सात बजे जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी और रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों की कतार बढ़ने लगी। ट्रकों को पुलिस ने शुक्रवार से ही रोक कर रखा गया। उधमपुर में ट्रकों को रोके हुए तीन दिन हो गए हैं। सुविधाएं न मिलने के कारण चालकों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
रविवार की छुट्टी के चलते सैकड़ों की संख्या में लोग बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पटनीटाप की तरफ रवाना हुए। जब यह वाहन उधमपुर के जखैनी में पहुंचे तो पुलिस ने इनको रोका और पूछताछ करने के बाद ही पटनीटाप जाने की अनुमति दी। जब यह उधमपुर से आगे निकले तो जाम की स्थिति बन गई और फिर शाम तक जाम लगता रहा। रामबन शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही, इसी कारण फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी राजमार्ग को खोलने का काम नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार रविवार को राजमार्ग के खुलने की संभावना बहुत कम है। सोमवार को मौसम में सुधार होने पर ही राजमार्ग को खोलने का काम शुरू हो सकता है। वहीं, उधमपुर में रोके गए यात्री वाहन शाम के समय वापस जम्मू की तरफ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें