फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में हुई बारिश

विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़ जिले के उपमंडल मढ़वा के गुमरी गांव में बर्फबारी होते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में रविवार सुबह ही मौसम बिगड़ गया। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई। जानकारी के अनुसार मढ़वा उपमंडल के अंतर्गत वाड़वन के घुमरी गांव में भारी बर्फबारी हुई। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग घरों से कम ही बाहर निकले। रविवार होने के कारण लोगों ने घरों में ही रह कर छुट्टी का आनंद उठाया। वाड़वन के अलावा, सिनथन टॉप, ब्रह्मा पहाड़ दच्छन, सुमचाम पाडर, आदि पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। डेढ़ माह से बर्फबारी के कारण कश्मीर जाने वाला मार्ग बंद है। अब यह मार्ग लगभग पांच माह बाद ही खुलेगा। जिस कारण मढ़वा आने जाने का मार्ग भी बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें