चिनैनी में तेज बारिश के दौरान सड़के सुनासन :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश ने सर्दियों के आगमन का संदेश दे दिया है। जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। रविवार को सुबह से ही बूंदा बांदी हो रही थी। लेकिन, दोपहर को तेज बारिश से क्षेत्र में ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में भी बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां पहुंचे सैलानियों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा लेना पड़ा। मौसम के बदलने से चिनैनी के साथ लगती चोटियों पर हिमपात की उम्मीद है। संवाद
चिनैनी में तेज बारिश के दौरान सड़के सुनासन :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR