फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: तपती धूप में फीकी पड़ी जखानी पार्क की खूबसूरती, फूल समय से पहले मुरझाए, फ्लोरीकल्चर विभाग जुटा बचाव में

Wed, 20 May 2026 01:27 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर के जखानी पार्क में बढ़ती और असमय गर्मी के कारण मौसमी फूल समय से पहले मुरझाने लगे हैं और पार्क की सुंदरता प्रभावित हुई है। फ्लोरीकल्चर विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए देखभाल के तरीकों में बदलाव करते हुए शाम को सिंचाई शुरू की है और नए पौधे लगाने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
उधमपुर स्थित प्रसिद्ध जखानी पार्क (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर स्थित प्रसिद्ध जखानी पार्क में पड़ रही असमय और तेज गर्मी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान के कारण पार्क में लगे हाइब्रिड मौसमी फूल समय से पहले ही मुरझाने लगे हैं, जिससे उनकी सामान्य खिलने की अवधि कम हो गई है।

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखानी पार्क हजारों पर्यटकों और यात्रियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह पार्क पटनीटॉप, श्रीनगर और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक खूबसूरत ठहराव माना जाता है।

फ्लोरीकल्चर विभाग के सहायक अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अचानक बढ़ी गर्मी ने फूलों के प्राकृतिक चक्र को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ये फूल मई के अंत तक खिले रहते हैं, लेकिन इस बार अधिक तापमान के कारण समय से पहले सूखने लगे हैं।
विज्ञापन


फूलों को बचाने और पार्क की सुंदरता बनाए रखने के लिए विभाग ने रखरखाव के तरीकों में बदलाव किया है। अब पौधों की सिंचाई केवल शाम के समय की जा रही है ताकि पानी तेजी से वाष्पित न हो और मिट्टी को ठंडक मिल सके। विभाग मौजूदा फूलों की उम्र बढ़ाने की कोशिश कर रहा है ताकि पर्यटक उनकी खूबसूरती का आनंद ले सकें।

इसके साथ ही विभाग अगले 15 से 20 दिनों में गर्मी के अनुकूल नए मौसमी पौधे लगाने की तैयारी भी कर रहा है। तेज धूप के बावजूद जखानी पार्क में पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। हाल ही में पार्क में बच्चों के लिए नए खेल उपकरण लगाए गए हैं, जिससे खासकर शाम के समय यहां आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें