फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य हेल्थ कैंप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को कटड़ा-जम्मू मार्ग पर स्थित कटड़ा मंडल के मेहाड़ी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जनकल्याण कार्यक्रमों के रूप में मनाना है। डीडीसी पैंथल राजिंदर मैगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां लोगों को अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीएमओ रशपाल और उनकी टीम ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित जांच और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। मंडल अध्यक्ष सोहन लाल और जिला उपाध्यक्ष प्रबात सिंह ने भी लोगों को सेवा पखवाड़े के महत्व के बारे में बताया। शिविर में बीएमओ रशपाल, मंडल अध्यक्ष कटड़ा सोहन लाल, जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें