फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सबसेंटर को पीएचसी तो बनाया, सुविधाएं नहीं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गंडाला पंचायत में चल रहे सब सेंटर को अपग्रेड तो कर दिया गया लेकिन यह अभी किराये की इमारत में चल रहा है। इसके अलावा यहां पीएचसी की सुविधाएं न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गंडाला पंचायत में स्थित सब सेंटर काफी समय से किराये की इमारत में चल रहा था। स्थानीय लोग नई इमारत बनाने के साथ ही इसे अपग्रेड करने की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने इसे अपग्रेड कर न्यू टाइप पीएचसी तो बना दिया है, जो अभी भी किराये की इमारत में ही चलेगा। इसका गांववासियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि विभाग की ओर से सेंटर को अपग्रेड कर न्यू टाइप पीएचसी तो बना दिया गया लेकिन जिस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं पीएचसी सेंटर में होनी चाहिए, वैसी अभी नहीं हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोग आज भी जीएमसी उधमपुर पर निर्भर हैं।
वहीं इस संदर्भ में पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार का कहना था कि क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में इस सेंटर की इमारत बनाने के साथ ही इसे अपग्रेड करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन 12 साल बाद विभाग की ओर से इस सेंटर को अपग्रेड तो कर दिया गया लेकिन इमारत का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की ओर से इस सेंटर को अपग्रेड कर न्यू टाइप पीएचसी बनाया गया है तो वे सभी सुविधाएं इस सेंटर में होनी चाहिए जोकि एक न्यू टाइप पीएचसी में होती हैं। लेकिन यहां पर अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और लोग आज भी जीएमसी उधमपुर पर निर्भर हैं। उन्होंने एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द सेंटर की नई इमारत का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि लोगों को हर प्रकार की स्वास्थ सुविधाएं यहीं पर मिल सकें और लोगों को इलाज करवाने के लिए जीएमसी न जाना पड़े।
विज्ञापन


इस संदर्भ में डिप्टी सीएमओ डॉ. यासिर का कहना था कि पंचायत के लोगों से कहा गया है कि जमीन चयनित करें लेकिन अभी तक लोगों ने जमीन चयनित नहीं की है। इसके चलते अभी तक इमारत का निर्माण नहीं हो पाया है। जैसे ही जमीन का चयन होगा, वैसे ही इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें