फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू के 11 नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या पहुंची 137

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 11 नए मामले सामने आए। इसके चलते अब डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 137 पहुंच गई है। आए दिन डेंगू के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से लगातार तीन महीने से जागरूकता शिविर लगाने के बावजूद डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, मौजूदा समय में जिले में अभी तक 891 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 126 मामले पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वीरवार को एक बार फिर से जीएमसी में 91 डेंगू के टेस्ट किए गए। इसमें 11 और नए मामले सामने आए हैं। जीएमसी में अब तक 982 डेंगू के टेस्ट के बाद जिले में कुल 137 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि डेंगू के सीजन में आए दिन मामले आ रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से बनाई गई टीमें लगातार शहर व उसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां विभाग पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें