भद्रवाह। सेना ने भद्रवाह के ग्लेशियर गांव थनहला में चार दिवसीय अभियान - 'विशेष चिकित्सा सुविधा आपके दरवाजे पर' के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह गांव जम्मू-कश्मीर का अंतिम निवास स्थान है, जो आशापति ग्लेशियर की तलहटी में स्थित है।
थनहला पंचायत का बर्फ से घिरा दीनानगर गांव आशापति ग्लेशियर के ठीक नीचे है। यह जम्मू-कश्मीर का अंतिम बसा हुआ क्षेत्र है, इसकी सीमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के साथ लगती है। 4 राष्ट्रीय राइफल्स के प्रवक्ता ने कहा कि चिकित्सा शिविर का ग्लेशियर गांव की 105 महिलाओं, 30 बच्चों और 90 पुरुषों सहित लगभग 225 ग्रामीणों ने लाभ उठाया।