फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दर्द और मसूड़ों में सड़न के बढ़ रहे मामले, खानपान में बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार गर्म सर्द मौसम में खानपान में जरा सी लापरवाही ओरल हेल्थ की समस्याओं को भी उत्पन्न कर रही है। जीएमसी में रोजाना डेंटल ओपीडी में मरीजों की संख्या 60 से 70 के करीब पहुंच गई है। चिकित्सकों के अनुसार अधिक गर्म या ठंडे पदार्थ का सेवन आपको असहनीय दर्द दे सकता है और इस तरह की लापरवाही आपके मसूड़ों का भी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कभी बारिश से ठंड तो कभी कड़कड़ाती धूप से गर्मी का अहसास होने लगता है। इसका सीधा असर आम आदमी के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे जहां सर्दी, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है तो वहीं ऐसे मौसम से ओरल हेल्थ को भी खतरा कम नहीं है। मौजूदा समय में दांतों और मसूड़ों में तकलीफ के मामले भी काफी देखने को मिल रहे हैं। बीडीएस, एमडी डाॅ. विश्वास महाजन ने बताया कि रोजाना सुबह और रात को ब्रश करने के दौरान ज्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से भी आपको दांताें में तकलीफ हो सकती है। मौजूदा समय में रोजाना ऐसे 10 मामले सामने आते हैं जिन्हें गर्म सर्द की की वजह से तकलीफ हुई है। खासकर इन दिनों मुंह की सफाई भी जरूर रखें। दांतों में फंसे भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ के टुकड़ों से मसूड़ों में सड़न और संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
बीडीएस डाॅ. साक्षी महाजन ने बताया कि दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय पर इलाज करा लेना चाहिए। जरा सी लापरवाही आपके दांतों की संरचना को बिगाड़ सकती है। दंत चिकित्सा में दवाएं, इलाज, और सर्जरी भी करानी पड़ सकती है। दवाएं दर्द को कम कर सकती हैं, बीमारी को रोक सकती हैं या संक्रमण से लड़ सकती हैं लेकिन बेहतर जीवन शैली से लंबी उम्र तक आपकी ओरल हेल्थ बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें