फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार नए मामलों के साथ डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 116

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू के चार मामले और आए हैं। इसके चलते अब मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पिछले दो दिनों में टेस्ट के लिए 84 सैंपल जमा किए गए थे। इनमें से चार लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और जगह-जगह फाॅगिंग सहित डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए कीटनाशक स्प्रे भी किया जा रहा है। बावजूद उसके, जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले डेंगू के मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है। लेकिन पीक सीजन के चलते अभी डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 800 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 116 लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए। हालांकि अधिकतर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर छुट्टी दे दी गई है और कुछ को घरों के भीतर ही रहने की हिदायत दी गई है लेकिन विभाग की ओर डेंगू को लेकर किसी भी तरह लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई है। खासकर अपने घर व आसपास साफ सफाई रखने और एक स्थान पर लंबे समय तक पानी न जमा रखने पर जोर दिया जाए रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें