फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्थ्य निदेशक ने किया चिनैनी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी । स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (डीएचएस) डॉ. अब्दुल हामिद जरगर ने शुक्रवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) चिनैनी का दौरा किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन किया। डॉ. जरगर ने सीएचसी में डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की और बीएमओ चिनैनी डॉ. सईद अशरत बुखारी के साथ अस्पताल के नियमित कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एनसीडी, टीकाकरण, आपातकालीन कक्ष, इनडोर वार्ड, विभिन्न ओपीडी अनुभाग, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, लैब सेक्शन, स्टोर सहित अस्पताल के विभिन्न अनुभागों का विस्तृत दौरा किया। डीएचएस ने कर्मचारियों को समय की पाबंदी बनाए रखने और जोश और समर्पण के साथ काम करने का निर्देश दिया। डीएचएस ने कर्मचारियों को जनता के लिए चिकित्सा सेवाओं के बारे में प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें