फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: केंचा बिटोला व ठाठरी में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए  स्वास्थ्य जांच शिविर।
विज्ञापन
डोडा। स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से डोडा जिले के मेडिकल ब्लॉक ठाठरी के गांव केंचा बिटोला में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस शिविर का उद्देश्य एसएचजी सदस्यों को बुनियादी स्वास्थ्य आकलन, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जांच और व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करना था, साथ ही उन्हें स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक करना था। शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम कुमार के समग्र मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व डॉ. शमैला ओरुसा (एमएलएचपी/सीएचओ) ने किया। इस दौरान 30 से अधिक स्वयं सहायता समूह सदस्यों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। निवारक स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता संवाद सत्र भी आयोजित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें