फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपमंडल छात्रू की तहसील मुगल मैदान के कुछाल में समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर लगाया। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में 150 से अधिक बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और छड़ियां वितरित की गईं। साथ ही पेंशन के लिए अनिवार्य डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने में भी सहायता प्रदान की गई। आयुष विभाग ने निशुल्क दवाइयां बांटीं और बुजुर्गों को शॉल व गर्म पानी की बोतलें भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी तारिक परवेज काजी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें