फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा जिला जेल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनवीर ए राथर के मार्गदर्शन में जिला जेल में कैदियों में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिला जेल के अधीक्षक हामिद उल्लाह नायक, भद्रवाह ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्षा शर्मा, साथ ही सीएमओ कार्यालय और बीएमओ कार्यालय भद्रवाह के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जीएमसी डोडा और एसडीएच भद्रवाह की चिकित्सा टीम ने कैदियों की स्वास्थ्य जांच की। इसके अतिरिक्त, जिला जेल भद्रवाह में बंद 100 से अधिक कैदियों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी), टीबी और आंखों की जांच भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें