फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध हालात में पुली से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गांव दनाेडी के वार्ड-छह में युवक की पुली से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकू शर्मा (37) पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई। हादसा सोमवार देर रात को हुआ जब दुकान से लौटते समय युवक अंधेरे में पुली पर ग्रिल न होने के कारण नीचे गिर गया। देर रात तक घर वाले ढूंढते रहे, पर उसका पता नहीं चल पाया। सुबह पुली के नीचे पानी में शव मिला। पुलिस ने शव को जीएमसी लाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया। पंच यशपाल शर्मा ने बताया कि रिंकू घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था और उसकी मां अपाहिज है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुली पर जल्द ग्रिल लगाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें