फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी में पदयात्रा के जरिये दिया तंदुरुस्त रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग उधमपुर ने टिकरी जोन में एक पदयात्रा का आयोजन किया। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी से प्रिंसिपल रमेश सलाथिया ने पुलिस चौकी टिकरी के इंचार्ज एसआई अब्दुल सत्तार के साथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी स्वर्ण सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करवाए कार्यक्रम में टिकरी से 160 पीईएम, पीईटी, आरईके, एनवाईसी स्वयसेवकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। स्कूल से शुरू हुई पदयात्रा शनि मंदिर तक पांच किलोमीटर के सफर को तय करने के बाद संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें