फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पांच पंचायतों की छह हजार आबादी को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब सेंटर मीर को अपग्रेड कर बनाया जाएगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर करवा रहा निर्माण कार्य, फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग पंचायत मीर में बने सब सेंटर को लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जा रहा है।
इसके चलते क्षेत्र के साथ लगती तकरीबन पांच विभिन्न पंचायतों के छह हजार के करीब आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि सब सेंटर में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से लोगों को 40 किलोमीटर दूर जीएमसी उधमपुर में आकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा था। ्जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के लोगों ने पंचायत में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में सब सेंटर को अपग्रेड करने की मांग उठाई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग व सरकार की ओर से लोगों की मांग को पूरा करते हुए सेंटर को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इसका निर्माण कार्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
फरवरी माह तक सेंटर तैयार हो जाएगा और लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए अब उन्हें इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर नहीं आना पड़ेगा।
फरवरी माह तक बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस सेंटर में लोगों को कई तरह के टेस्ट व मेडिसन मिलेगी, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शफाकत जावेद जरगर, बीएमओ पंचैरी
जिस तरह से क्षेत्र व उसके साथ लगती अप्पर मीर, पठ्ठी, लद्दा, कुलटयार, नरोड़ की पंचायतों के क्षेत्र के तकरीबन छह हजार लोग
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी सब सेंटर पर निर्भर थे। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सेंटर के अपग्रेड होने से लोगों को आ
रही परेशानी का समाधान हो
जाएगा।
नवीना देवी, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें