फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: झूला पुल के पास हादसे में घायल फेरीवाले ने तोड़ा दम

Wed, 20 May 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
क्रैश बैरियर ने बचाईं 26 जिंदगियां, गूल–रामबन सड़क पर बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
रामबन। झूला पुल के पास 16 मई को हुए हादसे में गंभीर घायल 45 वर्षीय एक फेरीवाले ने सोमवार देर रात उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार दुबे पुत्र फकीर चंद निवासी मैत्रा, रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कृष्ण दुबे को झूला पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। हादसे के बाद आरोपी मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया था। जांच की जिम्मेदारी पीएसआई बुरहान मुज़फ्फर को सौंपी गई। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इसमें आरोपी मोटरसाइकिल सवार की पहचान मंसूर हमीद नाइक निवासी हल्ला बनिहाल और वर्तमान में पर्नोटे, रामबन के रूप में हुई है। उक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। संवाद

क्रैश बैरियर ने बचाईं 26 जिंदगियां, गूल–रामबन सड़क पर बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें