फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा से नशे के विरुद्ध मुहिम का एलान, 15 को जम्मू के एमए स्टेडियम में हाफ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के इंचार्ज एवं राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर ने साथियों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान छेड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा।
विज्ञापन

15 फरवरी को जम्मू के एमए स्टेडियम में नशे के विरुद्ध संग्राम के संदेश के साथ हाफ मैराथन होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना तथा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन की शुरुआत है। युवाओं को सही दिशा दिखाना और उन्हें खेल, शिक्षा और रोजगार की ओर प्रेरित करना समय की मांग है। राठौर ने प्रदेशभर से युवाओं, सामाजिक संगठनों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में जिला और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में संवाद कार्यक्रम होंगे ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया जा सके। यहां अनिरुद्ध साहनी प्रदेश महासचिव, करण दीप सिंह व सोहन चंद जेके यूथ कांग्रेस राज्य सचिव, जगदीश कुमार पूर्व सरपंच मौजूद थे |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें