फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुरु नाभादास के जन्मोत्सव पर आठ अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गुरु नाभादास महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर आठ स्थित एससी कम्युनिटी हॉल में गुरु नाभादास महाराज के जन्मोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरु नाभादास कमेटी के प्रधान देशराज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ अप्रैल को गुरु नाभादास महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर कस्बे में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरु नाभादास महाराज ने समाज को एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए जन्मोत्सव के अवसर पर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष देशराज ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च को दोपहर 12 बजे एससी कम्युनिटी हॉल में अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान एससी कम्युनिटी हॉल के बाहर बन रहे एक नए हॉल के निर्माण कार्य को लेकर भी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस पर सदस्यों ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा समाज के लोग इसका विरोध करने को मजबूर होंगे। बैठक में काकू राम, प्रदीप कुमार, बिशन दास, रमेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें