फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी स्कूल में इमारत नहीं, आसमान तले पढ़ाई

Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में स्कूल की इमारत न होने के चलते बाहर बैठकर पढ़ते प्राइमरी स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
12 साल पहले बनाया गया था सरकारी प्राइमरी स्कूल बडान किला
विज्ञापन

जिले में 1427 स्कूल, बिना इमारत के चल रहे 123
उधमपुर। जिलेभर में 1427 सरकारी स्कूलों में 123 बिना इमारत के चल रहे हैं। हैरत की बात है कि ब्लॉक घोरड़ी की पंचायत सत्यालता का सरकारी प्राइमरी स्कूल बडान किला 12 साल से बिना इमारत के ही चल रहा है। विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं।
मौजूदा समय में स्कूल में 30 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल की इमारत को बनाने के लिए लोग व पूर्व सरपंच कई बार विभाग से गुहार लगा चुके हैं। मगर आज तक स्कूल को इमारत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

इस बारे में पूर्व सरपंच यशपाल का कहना था कि विभाग की ओर से मौजूदा समय में 2.53 करोड़ रुपये की लागत से जिले के 31 स्कूलों में मरम्मत के साथ नए क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। मगर इस पर विभाग का ध्यान ही नहीं गया कि यहां छात्र खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग को इस स्कूल को प्राथमिकता के तौर पर रखना चाहिए था। बच्चों के लिए दो कमरे ही बनाए जाने चाहिए थे। बारिश के दिनों में को छात्रों को छुट्टी करनी पड़ती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पूर्व सरपंच ने विभाग व डीसी से स्कूल की इमारत बनाने की मांग की है।

जिले में 123 स्कूल चल रहे बिना इमारत
जिलेभर में 1427 में से 10 जोन में 123 स्कूल बिना इमारतों के चल रहे हैं। इनमें कई स्कूल तो किराये की इमारतों में या फिर किसी के घर के आंगन में चल रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास स्कूल की इमारत बनाने के लिए फंड तो है, लेकिन जमीन न मिलने के कारण जिले में कई स्कूलों की इमारत नहीं बन पाई है। जहां पर सरकारी जमीन स्कूल की इमारत बनाने के लिए पर्याप्त होती है वह क्षेत्र से 2 किलोमीटर या फिर उससे अधिक की दूरी पर है। वहां पर बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। अगर लोग बिना शर्त विभाग को स्कूल की इमारत बनाने के लिए जमीन दें तो इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।



नरेंद्र मोहन सूरी, सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें