फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों व एमएलसी की भी पेंशन बंद करे सरकार: विपिन दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक ट्रेड यूनियन के जिला प्रधान विपिन दुबे ने उप राज्यापाल मनोज सिन्हा से 2010 के बाद बने सभी विधायकों (एमएलए) व एमएलसी की पेंशन बंद करने की मांग की है। बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने साल 2010 के बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दी है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ एमएलए व एमएलसी पेंशन सुविधा का भरपूर आंनद ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि एक मुल्क और एक राज्य में गरीबों और अमीरों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी 60 साल तक जनता की सेवा के करने के बाद सेवानिवृत्त होकर जब घर जाता है तब उसे आगे के जीवनकाल के सहारे के लिए पेंशन प्रदान की जाती थी, लेकिन सरकार ने इसे अब बंद कर दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सरकार एमएलए और एमएलसी को पेंशन का लाभ दे रही है। दो महीने के लिए एमएलए बनने वाले भी ताउम्र पेंशन पाते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार या तो सभी कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दे अथवा सभी एमएलए व एमएलसी की पेंशन भी बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें