फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कालोनी में एक सप्ताह से बंद पड़ा है सरकारी राशन डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के आदर्श कालोनी में स्थित सरकारी राशन डिपो करीब सप्ताह से बंद है। डिपो बंद होने के कारण लोगों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशान बीपीएल राशन कार्ड धारक लोग है। डिपो पहुंचने वाली महिलाओं का कहना है कि हर रोज घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

सरकार गरीबों को दो महीने का निशुल्क राशन देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग राशन के लिए डिपो चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डिपो नहीं खोले जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही आदर्श कालोनी में भी हो रहा है। आदर्श कालोनी में सात दिन से राशन डिपो नहीं खोला गया है, जिसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज डिपो खुलने और राशन मिलने की उम्मीद में लोग डिपो पर पहुंचते हैं। इनमें काफी संख्या में शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी होते हैं। बिमला देवी, कृष्णा देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि वह राशन के लिए सुबह नौ बजे से डिपो के बाहर खड़ी हैं। हर रोज डिपो खुलने की उम्मीद में आदर्श आते हैं, लेकिन डिपो नहीं खुलता है। उन्होंने इसके बारे में जब टीएसओ से बात की तो टीएसओ का कहना था कि डिपो डीलर कोरोना संक्रमित पाया गया है, इसलिए सप्ताह से डिपो बंद है। अगर डिपो डीलर कोरोना संक्रमित है तो किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्त कर राशन बेचा जा सकता है। सैकड़ों बीपीएल परिवार इस डिपो पर निर्भर है और अब हालात यह बन गए हैं कि उनको हजारों रुपये खर्च कर बाजार से राशन खरीदना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर पाबंदियां लगाने के बाद तो अब उनके लिए दिहाड़ी लगाना भी मुश्किल हो गया है। उनकी जिला प्रशासन से अपील है कि इस डिपो पर दूसरा डीलर नियुक्त कर जल्द खोलने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें