फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घोड़े और खच्चरों से पहाड़ की चोटी पर पहुंचाया जा रहा सामान

Wed, 27 May 2026 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युग मेला 31 मई को : ''भाख'' और ''कुड'' जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों और गीतों में दिखेगी डोगरी संस्कृति की झलक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी सबडिवीजन के ऊंचे पहाड़ों पर स्थित युग देवस्थान पर 31 मई को लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घोड़े और खच्चरों के जरिये पहाड़ की चोटी पर सामान पहुंचा जा रहा है
सड़क मार्ग से करीब साढ़े चार किलोमीटर की खड़ी और दुर्गम चढ़ाई होने के कारण पिछले एक महीने से घोड़े और खच्चरों के जरिए राशन, गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी सामान मेला स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। युग बाबा मेला कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि 31 मई की सुबह 5 बजे सुंदरकांड पाठ और भव्य हवन यज्ञ के साथ मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इस बार मेले में पारंपरिक डोगरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार ''भाख'' और ''कुड'' जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों और गीतों की मनमोहक छटा बिखेरेंगे।
बच्चों के लिए विशेष सलाह
मेला प्रधान ने बताया कि यह पावन स्थल ऊंची पर्वतीय श्रृंखला पर होने के कारण रात के समय यहां कड़ाके की ठंड हो जाती है। मेले की पूर्व संध्या (30 मई) को ही सैकड़ों श्रद्धालु और अस्थायी दुकानदार वहां पहुंच जाते हैं। हालांकि वहां ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन क्षमता केवल 500 लोगों की ही है।
विज्ञापन

अत्यधिक ठंड और सीमित संसाधनों को देखते हुए मेला कमेटी ने अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और किशोर पूर्व संध्या पर न आएं। वे सभी 31 मई की सुबह मेला स्थल पर पहुंचकर बाबा के दर्शन करें और सुरक्षित तरीके से मेले का आनंद उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें