फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीयों से जगमग हुआ गोल मार्केट चौक

Wed, 14 Jan 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में दीप उत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिला और बॉयज काॅलेजों सहित हायर सेकेंडरी स्कूलों से जुड़ी इकाइयों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम गोल मार्केट चौक उधमपुर में हुआ। इसमें 201 दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन के महत्व को समझा। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 22 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कॉलेज सचिव अक्षरा राजपूत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार भारत को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षरा ने कहा कि विवेकानंद जी कहते थे जो भी चीज आपको मानसिक या शारीरिक रूप से आध्यात्मिक तौर पर कमजोर करें उसको तुरंत छोड़ दें। उधमपुर कार्यालय मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत की चेतना को जगाकर चले गए। विवेकानंद भारत के ध्रुव तारे में एक ऐसा तारा है जिन्होंने भारत को समझा और युवाओं को प्रेरित किया, उनके संदेश भारत में आज भी भारत के युवाओं में आज भी गूंजते हैं और विद्यार्थी परिषद उनको अपना गुरु मानती है तो हम सबको स्वामी जी के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें