फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में धूल-मिट्टी का इलाज नहीं, मरीजों ने कहा, निर्माण कार्य जारी रहने तक प्रभावी कदम उठाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी मेडिकल कॉलेज में इन दिनों धूल और मिट्टी की समस्या को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में फैली धूल और गंदगी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ वे बीमारी का इलाज कराने अस्पताल आते हैं, वहीं दूसरी तरफ धूल और गंदगी के कारण उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। अनिल कुमार, अशोक कुमार और अन्य ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए लेकिन मौजूदा स्थिति विपरीत नजर आ रही है। धूल के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, कई लोगों को मिट्टी से एलर्जी होती है उनके लिए परेशानियां और बढ़ जाती हैं। खासकर उन मरीजों के लिए जो पहले से ही बीमार हैं। मरीजों और उनके परिजन का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य जारी है तब तक धूल को नियंत्रित करने के लिए और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से धूल-मिट्टी हो रही है। टीम लगातार सफाई कार्य में लगी हुई है, ताकि परिसर को स्वच्छ रखा जा सके और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डॉ. संजीव गुप्ता, एमएस, जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें