फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने में भागीदारी निभाएं छात्राएं

Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
एचआईवी एड्स पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : आयोजक - फोटो : udhampur
विज्ञापन
रेड रिबन क्लब ने एचआईवी एड्स पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज के रेड रिबन क्लब की तरफ से कॉलेज परिसर में एचआईवी एड्स जागरूकता पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रेड रिबन क्लब के सह-संयोजक प्रोफेसर प्रदीप सिंह के स्वागत भाषण से हुई। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया का स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि ने युवा पीढ़ी को इस घातक बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को समाज को जागरूक करने में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और संकाय सदस्य शामिल हुए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सभी सेमेस्टर के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधिकांश पोस्टरों पर एचआईवी एड्स के संक्रमण, रोकथाम और उपचार से संबंधित नारे लिखे थे।
विज्ञापन

सभी निर्णायक मंडल सदस्यों ने पोस्टरों का मूल्यांकन करने के बाद सेमेस्टर 6 की छात्रा कंचन जम्वाल, सेमेस्टर 6 की छात्रा भूमिका शर्मा और सेमेस्टर 6 की आयुषी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने का निर्णय लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. मूल राज, डॉ. अजय कुमार शर्मा और डॉ. प्रीति दुबे शामिल थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. सरबजीत कौर (सदस्य, रेड रिबन क्लब) द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें