- सयुना हायर सेकेंडरी स्कूल ने 400, 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया
चिनैनी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन शनिवार को अंडर-14 व अंडर-17 लड़कियों के दौड़, लांग जंप, हाई जंप, वॉलीबॉल आदि के मुकाबले करवाए गए। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं में अलग-अलग स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
100 मीटर अंडर-14 दौड़ में कुलाख मिडिल स्कूल की रक्षा देवी, 200 मीटर रेस में गुजाड़ मिडिल स्कूल की अवंशिका शर्मा, 400 मीटर रेस में सोनाक्षी शर्मा धरमथल मिडिल स्कूल, 600 मीटर रेस में धनास मिडिल स्कूल की संतोष देवी पहले स्थान पर रही जबकि शॉट पुट में नेशनल पब्लिक हाई स्कूल की मंदिरा देवी, लॉन्ग जंप में धरमथल मिडिल स्कूल की अश्मत बानो, हाई जंप में हाई स्कूल धनास की अनामिका देवी पहले स्थान पर रही।
वहीं अंडर 17 लड़कियों के फाइनल मुकाबले में 100 मीटर रेस में लक्ष्मी देवी नगुलता हाई स्कूल, 200 मीटर रेस में मधु रानी गर्ल्स हाई स्कूल चिनैनी, 400 मीटर रेस में हायर सेकेंडरी सयुना की आरती देवी, 800 मीटर रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना की दीवू शर्मा, 1500 मीटर रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना की वंदना देवी और 3000 लंबी रेस में भी इसी स्कूल की मानसी देवी ने पहला स्थान हासिल किया है।
शॉट पुट में साफिया बानो, लॉन्ग जंप में जानवी देवी और हाई जंप में उल्फत बानो ने पहला स्थान हासिल किया है । इस दौरान वॉलीबॉल तथा योगा का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए अनिल वर्मा पीईएम को समग्र प्रभारी मनोनीत किया गया। अन्य में बिक्रम सिंह, रमन कुमार, योगेश्वर, राकेश कुमार, मोहन दास, मीना कोटवाल, अनीता काटल, रवि कुमार, जोगिंदर सिंह, देश बंधु, सतीश कुमार, सुनील कुमार, राजिंदर चान्याल, यश पॉल, गुलजार बेगम, मोहम्मद शामिल हैं। जुबैर, वसीम, जमील, नानक, संजय, दविंदर, संदीप, अतुल, सुदेश, प्रीतम, अनिल, यशपाल, पूजा, राधा, सुनीता, बबली और रितु मौजूद रहे।