फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लड़कियों की कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों की टीमें।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा। उपायुक्त हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में युवा सेवा और खेल विभाग (वाईएसएस) जोन भगवाह व घाट समाज कल्याण विभाग के सहयोग से लड़कियों की कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों ने दमखम दिखाया।
यह आयोजन बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा लड़कियों को सशक्त बनाना और खेलों के लिए उन्हें मंच प्रदान करना है। 200 से अधिक लड़कियों और 40 वाईएसएस अधिकारियों ने उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना दिखाते हुए इस पहल में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह की डीवाईएसएसओ डोडा प्रीतम सिंह ने अध्यक्षता की। उनके साथ जेडपीईओ घाट सुलिंदर कुमार शर्मा और खेल कार्यालय डोडा विक्रम चंदेल भी मौजूद थे।प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और पदक से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों की रिफ्रेशमेंट का बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें