उधमपुर। धार रोड पर कृष्णा पैलेस क्षेत्र में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवती घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान राधा देवी पुत्री अंग्रेज सिंह निवासी बरमीन, वर्तमान में सैलां तालाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।