बिलावर। थाना क्षेत्र बिलावर के कानू गांव में रह रही 20 वर्षीय प्रियंका देवी निवासी रजवाल्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर पर जब परिजनों ने जब युवती को बेहोशी की हालत में देखा तो वह उसे तुरंत बिलावर उपजिला अस्पताल ले आए। उप जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने युवती को मृत लाया घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद