फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लिंग जांच और गर्भपात को रोकने के उपायों पर चर्चा की

Thu, 20 Feb 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करते समाज कल्याण विभाग के अ​धिकारी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में साझा की जानकारी
विज्ञापन

उधमपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर आंगनबाड़ी केंद्र रौंती गंगेरा में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संकल्प हब मिशन शक्ति ने पोषण परियोजना के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उचित कार्यान्वयन और लिंग-चयनात्मक गर्भपात को रोकने के उपायों पर चर्चा की। उन्होेंने महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव को रोकने में कानूनी प्रावधानों, नैतिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को चिह्नित करने के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें